फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sutapa sanyal statement over gangrape

लखनऊ गैंगरेप में ये क्या बोल गईं ADG?

Thu, 24 Jul 2014 12:14 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
sutapa sanyal statement over gangrape

सनसनीखेज मोहनलालगंज कांड की जांच के लिए सरकार की ओर से गठित हाई प्रोफाइल टीम की मुखिया एडीजी ईओडब्ल्यू की अपर पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल ने खुद पर जांच संबंधी कोई जिम्मेदारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने इस बात को भी नकार दिया कि मुख्यमंत्री या शासन से उन्हें ऐसी कोई जिम्मेदारी दी गई है।

‘अमर उजाला’ ने एडीजी से जब जांच के सिलसिले में सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि इस मामले की जांच से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

जांच डीआईजी नवनीत सिकेरा के नेतृत्व में एसएसपी लखनऊ व अन्य अधिकारियों की टीम कर रही है। इस मामले में वे महज प्रवक्ता की भूमिका में हैं।

एडीजी को याद दिलाया गया बयान

sutapa sanyal statement over gangrape

एडीजी को जब याद दिलाया गया कि उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जांच के लिए गठित समिति का नेतृत्व सौंपा गया था। वारदात के अगले ही दिन वह खुद भी घटनास्थल पर गई थीं और मौका मुआयना करने के बाद पत्रकार वार्ता भी की थी।

कहा था कि घटनास्थल का निरीक्षण करने और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लगता है कि इस घटना में दो या इससे अधिक लोग शामिल थे।

इस पर एडीजी ने कहा कि उन्होंने वही कहा जो उन्हें बताया गया था। आगे भी अगर इस मामले में कोई तथ्य सामने आते हैं और उनसे इसके बारे में बताने को कहा जाता है तो वह इसकी जानकारी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिया कोई जवाब

sutapa sanyal statement over gangrape

यह पूछने पर कि इस मामले की विवेचना के सिलसिले में वह प्रारंभिक दौर में जांच से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क में थीं, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

रविवार को लखनऊ पुलिस लाइन में बुलाई गई प्रेसवार्ता में वह टीम की मुखिया के तौर पर मौजूद थीं और केस के खुलासे का उन्होंने ही दावा किया था। उस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जांच में कई तथ्य ऐसे आए हैं जिनका खुलासा करना उचित नहीं होगा।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह जांच की दिशा सही नहीं होने की वजह से खुद को इससे अलग करना चाहती हैं या फिर उनके नेतृत्व में जांच के ऐलान के बाद अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के तफ्तीश को प्रभावित करने की कोशिश किए जाने के कारण इससे पल्ला झाड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed