फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspension will be done on release of salary from the place of pre-posting in the municipal body

UP News: नगर निकाय में पूर्व तैनाती वाले स्थान से वेतन जारी होने पर होगा निलंबन, रिलिव न होने वाले पर चेतावनी

Sun, 23 Jul 2023 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jul 2023 08:52 PM IST
सार

नगर निकायों में तबादले के तीन सप्ताह बाद भी नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले पर सख्ती शुरू हो गई है। स्थानांरित निकाय कर्मियों का यदि पूर्व तैनाती स्थल से वेतन जारी किया गया तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Suspension will be done on release of salary from the place of pre-posting in the municipal body
नगर निगम लखनऊ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकायों में तबादले के तीन सप्ताह बाद भी नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले पर सख्ती शुरू हो गई है। स्थानांरित निकाय कर्मियों का यदि पूर्व तैनाती स्थल से वेतन जारी किया गया तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निदेशक स्थानीय निकाय नितिन बंसल ने सभी निकायों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले कर्मियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निदेशक स्थानीय ने सभी निकायों को कड़ा पत्र लिखा है। जिसमें सभी निकायों से स्थानांतिरत होने वाले कर्मियों के संबंध में जानकारी मांगी की गई है। इसमें कार्यमुक्त होने और कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मियों के संबंध में जानकारी तय प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ नगर निगम में करीब 20 साल से तैनात अभियंता विनोद कुमार पाठक का कानपुर और आलोक श्रीवास्तव का तबादला रामपुर हुआ है, लेकिन इन दोनों अभी तक कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने पर ही निदेशक जानकारी जुटाई तो पाया कि इन दोनों के अलावा एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं तो तबादले के बाद भी पुराने स्थान पर ही जमे हुए हैं।
विज्ञापन


इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए निदेशक ने स्थानांतरित निकाय कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने तबादला नीति जारी करते हुए जिले में तीन साल और मंडल में सात साल तक रहने वालों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इसके आधार पर निकायों में केंद्रीयत सेवा के अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित होने वालों से एक सप्ताह में नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी तबादला रुकवाने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशक ने सभी निकायों को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा है कि जो भी स्थानांतरित हुए हैं उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। इसकी सूचना निदेशालय को भी देने को कहा गया था। इसके बाद भी सूचना न देना अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने कहा है कि इनको तत्काल कार्यमुक्त किया जाए और उनका वेतन नई तैनाती स्थल से ही निकाला जाए। किसी भी स्थानांतरित कार्मिक का वेतन पूर्व तैनाती स्थल से निकाला जाता है तो इसके लिए जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed