फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspension upheld for doctor accused of sourcing medicines and lenses from a private store

Lucknow News: निजी स्टोर से दवा-लेंस मंगाने के आरोपी डॉक्टर का निलंबन बरकरार

Fri, 23 Oct 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Suspension upheld for doctor accused of sourcing medicines and lenses from a private store
लखनऊ। मरीजों से निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं और लेंस मंगवाने के आरोप में घिरे केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर का निलंबन बरकरार रहेगा। बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में निलंबन पर मुहर लगाई गई। साथ ही मामले की जांच के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मामला जून 2026 में गोरखपुर के एक मरीज की शिकायत के बाद सामने आया था। मरीज ने आरोप लगाया था कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए करीब 18 हजार रुपये की सामग्री निजी दुकानों से खरीदने के लिए कहा गया, जबकि केजीएमयू के एचआरएफ में यह कम कीमत पर उपलब्ध थी। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

30 में 17 मरीजों ने बाहर से दवा मंगाने की खोली थी पोल
संस्थान की जांच में 30 मरीजों के रिकॉर्ड खंगाले गए थे। इनमें 17 मरीजों ने बाहरी दुकानों से खरीदारी कराने के आरोपों के समर्थन में बयान और दस्तावेज दिए थे। मामले में एक बाहरी व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed