फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspense continue on new dgp name of uttar pradesh.

सुलखान सिंह का कार्यकाल खत्म, यूपी के नए डीजीपी की रेस में ये तीन नाम

Sun, 31 Dec 2017 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
suspense continue on new dgp name of uttar pradesh.
वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : amar ujala

प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्हें सेवा विस्तार मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। नए साल में प्रदेश को नया डीजीपी मिलेगा। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात किसी अधिकारी को यूपी पुलिस की बागडोर नहीं दी जाएगी। दरअसल प्रतिनियुक्ति से किसी अधिकारी को प्रदेश में वापस लाने के लिए दो से तीन दिन का समय लगेगा। अब उतना समय नहीं बचा है। डीजीपी के लिए जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा चल रही है, उनमें वरिष्ठता के आधार पर पहला नंबर प्रवीण सिंह का है।
विज्ञापन


डीजी फायर के पद पर तैनात प्रवीण का कार्यकाल जून 2018 तक है। दूसरे नंबर पर भवेश कुमार सिंह हैं। वे मुख्यमंत्री की गुडबुक में भी हैं। सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश भी है जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके। भवेश कुमार का माइनस पॉइंट डीजी रैंक के अफसरों में अधिकतर से जूनियर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश में इससे पहले भी कई डीजीपी अपने से सीनियर को सुपरसीड करके डीजीपी की कुर्सी तक पहुंचे हैं, पर भाजपा इसके खिलाफ रही है। ऐसे में हितेश अवस्थी और गोपाल गुप्ता में से भी किसी एक को डीजीपी बनाने पर विचार हो सकता है। इन दोनों ही का कार्यकाल जून 2019 से अधिक है।

प्रवीण सिंह की संभावना सबसे अधिक

suspense continue on new dgp name of uttar pradesh.

सूत्रों का कहना है वरिष्ठता के आधार पर अगला डीजीपी तय होने की संभावना अधिक है। ऐसे में प्रवीण सिंह नए डीजीपी बन सकते हैं। 1982 बैच के आईपीएस प्रवीण पिथौरागढ़ (अब उत्तराखंड में), बिजनौर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी और कानपुर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं।

सहारनपुर रेंज के डीआईजी और वाराणसी जोन के आईजी रह चुके हैं। 2009 में मायावती ने उन्हें लखनऊ रेंज का आईजी बनाया था, लेकिन तीन महीने बाद ही वह प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा चले गए थे।

2012 में प्रतिनियुक्ति से लौटे तो अखिलेश ने उन्हें एडीजी फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी दी। इसी पद पर रहते हुए वह डीजी के पद पर प्रमोट हुए। 3 जुलाई 2015 को उन्हें सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया, लेकिन सात माह बाद ही उन्हें वापस डीजी फायर सर्विसेज के पद पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed