{"_id":"5bc18a47bdec22695f5f2387","slug":"suspended-sepoy-came-back-on-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड: माफी मांगने पर अनुशासनहीनता में निलंबित चारों सिपाही बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड: माफी मांगने पर अनुशासनहीनता में निलंबित चारों सिपाही बहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी का काली पट्टी बांधकर विरोध जताने में निलंबित चारों सिपाहियों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अनुशासनहीनता और लापरवाही में 5 अक्तूबर को निलंबित किए गए नाका थाने पर तैनात जितेंद्र वर्मा, अलीगंज के सुमित कुमार, गुडंबा में तैनात गौरव चौधरी व गंज कोतवाली में तैनात आरक्षी बृजेश तोमर के माफी मांगने के बाद उनके भविष्य को देखते हुए बहाल किया है।
विज्ञापन
चारों सिपाहियों को अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी के निर्वहन की हिदायत दी गई है। तीन थानों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन