फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspects questioned in catering worker's murder case

Lucknow News: कैटरिंग कारीगर की हत्या के मामले में संदिग्धों से हुई पूछताछ

Mon, 08 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Suspects questioned in catering worker's murder case
माल। क्षेत्र के अमलौली स्थित बाग में शनिवार सुबह मृत मिले कैटरिंग कारीगर महेंद्र गुप्ता (30) के शव का परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी सहित 10 अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

महेंद्र के भाई सर्वेश ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए देवरी गजा निवासी शुभम और उसके चार साथियों को एफआईआर में नामजद कराया था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर के आधार पर केस में नामजद शुभम और 10 अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी फुटेज में लगभग तीन बजे महेंद्र बाइक से अपने मामा अशोक गुप्ता के गांव पीरनगर जाते दिखाई दिए। वापसी का फुटेज नहीं मिल पाया है। कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गर्भवती पत्नी की हालत गंभीर
महेंद्र के जीजा अतुल गुप्ता ने बताया कि रविवार को काजल को प्रसव पीड़ा होने लगी। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि डिलीवरी डेट निकल जाने, दो दिन तक भूखे रहने और अवसाद की वजह से काजल का बीपी कम हो गया है। परिजन प्रसव के लिए उसे बीकेटी के रामसागर मिश्र सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed