फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suspected murder of a man

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 19 Apr 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
suspected murder of a man
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बाग में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बाग से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 26 वर्षीय सनोज शर्मा के रूप में हुई है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम ककौली से रविवार दोपहर सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव में सर्वजीत यादव के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि मृतक सनोज मूलत: जनपद हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था और मड़ियांव इलाके के नौबस्ता में परिवार के सिा रहता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मृतक के परिवारीजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों को जानने का प्रयास जारी हैं। हालांकि परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed