फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspected murder in love affair, seven in custody

Lucknow News: प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, सात हिरासत में

Mon, 27 Oct 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Suspected murder in love affair, seven in custody
प्रदीप गौतम की फाइल फोटो।
लखनऊ। बीकेटी आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर शनिवार रात प्रदीप गौतम (25) को दो गोली मारी गई थी। एक गोली दाहिने कान के पास और दूसरी उनकी पीठ पर लगी थी। उनकी पत्नी चांदनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि आशनाई के चलते हत्या का अंजाम दिया गया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से छानबीन में लगी है।
विज्ञापन


बीकेटी के मामपुर बाना निवासी प्रदीप पुलिस लाइन में बायो प्लांट में काम करते थे। शनिवार शाम वह पुलिस लाइन से बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ ममेरा साला ललित भी था। उन्हें प्रदीप ने आईआईएम चौराहे पर उतार दिया था। पत्नी चांदनी ने पुलिस को बताया कि रास्ते में प्रदीप से उनकी फोन पर बात हुई थी। प्रदीप ने थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही थी। रात को पुलिस से सूचना मिली कि आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी बाइक भी गायब थी। मौके से पुलिस को शराब के खाली पाउच और दो गिलास भी मिले थे।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ अमोल मुरकुट ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। सर्विलांस की मदद से काफी अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन प्रदीप के शव को गांव ले गए और वहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed