फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Surya Tilak: Study of Sun's movement for 20 years for accurate rays

सूर्य तिलक : सटीक किरणों के लिए सूर्य की 20 वर्षों की गति का हुआ अध्ययन, माथे पर बना 75 मिमी का टीका

Wed, 17 Apr 2024 12:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

Ram lalla surya tilak: रामलला के चेहरे पर सूर्य की किरणें सटीक तरीके से पड़ें इसके लिए वैज्ञानिकों ने सूर्य की 20 वर्षों की गति का अध्ययन किया। कई ट्रायल के बाद समय का निर्धारण किया गया। 

विज्ञापन
Surya Tilak: Study of Sun's movement for 20 years for accurate rays
रामलला का हुआ सूर्य तिलक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी का मनाई जा रही है। इस अवसर पर भगवान रामलला का सूर्य तिलक किया गया। इस क्षण को दुनिया भर में फैले करोड़ों लोगों ने देखा और प्रभु श्रीराम का दर्शन किया। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया। कई बार के ट्रायल के बाद दोपहर 12:16 मिनट का समय तय किया गया। मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोग इसे विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय कह रहे हैं। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बीते 20 वर्षों में अयोध्या के आकाश में सूर्य की गति अध्ययन किया है। सटीक दिशा आदि का निर्धारण करके मंदिर के ऊपरी तल पर रिफ्लेक्टर और लेंस स्थापित किया है। सूर्य रश्मियों को घुमा फिराकर रामलला के ललाट तक पहुंचाया गया। सूर्य की किरणें ऊपरी तल के लेंस पर पड़ीं। उसके बाद तीन लेंस से होती हुई दूसरे तल के मिरर पर पड़ीं। अंत में सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 75 मिलीमीटर के टीके के रूप में दैदीप्तिमान हुईं। जो कि लगभग तीन मिनट तक टिकी रहीं। यह समय भी सूर्य की गति और दिशा पर निर्भर है।
विज्ञापन


नौ शुभ योग में हुआ रामलला का सूर्य तिलक
दोपहर 12 बजे जब रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया, ठीक उसी समय सूर्य तिलक भी हुआ। इस समय केदार, गजकेसरी, पारिजात, अमला, शुभ, वाशि, सरल, काहल और रवियोग बने। आचार्य राकेश तिवारी ने बताया कि वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि रामजन्म के समय सूर्य और शुक्र अपनी उच्च राशि में थे। चंद्रमा खुद की राशि में मौजूद थे। इस साल भी ऐसा ही हो रहा है। आचार्य राकेश के अनुसार, ये शुभ योग अयोध्या सहित पूरे भारत की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed