फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Survey complete, timetable ready, yet Lucknow-Naimisharanya new bus service stuck

Lucknow News: सर्वे पूरा, समयसारिणी भी तैयार, फिर भी लखनऊ-नैमिष नई बस सेवा फंसी

Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Survey complete, timetable ready, yet Lucknow-Naimisharanya new bus service stuck
इलेक्ट्रिक बस।
लखनऊ। बालागंज से नैमिषारण्य वाया गोंडवा (हरदोई) के लिए प्रस्तावित नई रोडवेज बस सेवाएं फिलहाल शुरू नहीं हो सकी हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है, जब इस रूट पर बसों के संचालन के लिए न केवल सर्वे हो चुका है, बल्कि समयसारिणी भी बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों के बीच आपसी मनमुटाव के कारण इन बसों का संचालन फंस गया है।
विज्ञापन

बालागंज से हरदोई रोड स्थित गोंडवा के बीच पहले 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाता था। हालांकि, सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में शामिल पुरानी सीएनजी बसों को हटाए जाने के बाद गोंडवा रूट की इन बसों को दूसरे मार्गों पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद दैनिक यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को परेशानी शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए जब सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) आरके त्रिपाठी ने इस रूट पर रोडवेज बसें चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने नैमिषारण्य तक बसें चलाने के लिए सर्वे भी कराया। सर्वे में सामने आया कि माल में बड़ी बसों को मोड़ने में कुछ परेशानी आ सकती है, जिसके बाद 42 सीटर बसों का संचालन तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे और समयसारिणी बनने के बाद मामला परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचा। सूत्र बताते हैं कि अफसरों की आपसी खींचतान के चलते नई बसों का संचालन बाधित हो रहा है। अफसर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी का कहना है कि नई बसों के टेंडर की शर्तों के अनुसार, 42 सीटर बसें केवल निर्धारित टेंडर रूटों पर ही चलेंगी। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि वह गोंडवा रूट पर रोडवेज बसों के संचालन को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed