{"_id":"67992ea556284873bb05d82b","slug":"surveillance-increased-to-control-the-crowd-raebareli-news-c-101-slko1034-126637-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निगरानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निगरानी बढ़ी
Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महाकुंभ के दौरान पिछले दो स्नान पर्वों पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़ की वजह से उत्पन्न हुई दिक्कतों से सबक लेते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या के स्नान और अगले महीने वसंत पंचमी के स्नान के लिए सुरक्षा की रणनीति तय की गई है।
मंगलवार को रायबरेली समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों के पहुंचने पर भी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने निगरानी की। स्टेशन के बाहर सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस तैनात रही।
जिले में रायबरेली, बछरावां और ऊंचाहार के रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ रहती है। इन्हीं स्टेशनों से होकर स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इन रूटों से होकर चलने वाली नियमित ट्रेनों से भी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज जाती है। महाकुंभ में पिछले दो स्नान पर्वों पर ट्रेन में चढ़ने के लिए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें आई थीं। हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुशवाहा का कहना है कि रायबरेली, बछरावां, ऊंचाहार में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। स्टेशनों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ भी मुस्तैद है।