फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surrender in case of procession

जुलूस निकालने व पथराव कर अफसरों और पुलिस को घायल करने में आरोपी का आत्मसमर्पण

Wed, 22 Sep 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
surrender in case of procession
लखनऊ। जनसभा के बाद बिना अनुमति जुलूस निकालने के दौरान पथराव कर अधिकारियों को घायल करने के तीस वर्ष पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर होने से बच रहे आरोपी इच्छा राम ने एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय की कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार, 30 साल पुराने इस घटना की रिपोर्ट 22 फरवरी 1991 को इंस्पेक्टर हजरतगंज आरपी सिंह द्वारा पूर्व विधान परिषद सदस्य समर पाल सिंह व 52 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। घटना के समय समरपाल सिंह उत्तर प्रदेश जनता युवा दल के अध्यक्ष थे। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि एमएलसी समर पाल सिंह ने अपने साथियों के साथ दया निधान पार्क लालबाग में एक जनसभा का आयोजन कर विधानसभा तक जुलूस बिना अनुमति के निकाला था। आरोप है कि सभी लोगों ने एक राय होकर ईंट-पत्थर चलाकर अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर बसो में तोड़फोड़ की थी। आरोपी समर पाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed