{"_id":"60ca5bf98ebc3e356970eff6","slug":"surgical-opd-is-about-to-start-in-lokbandhu-hospital-lucknow-news-lko5827853147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकबंधु अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी के साथ शुरू होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकबंधु अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी के साथ शुरू होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन
लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए लोकबंधु अस्पताल में जच्चा-बच्चा के लिए बने सौ बेड के वार्ड का बुधवार को अपर मुख्य सचिव ने उद्घाटन किया। उनके साथ स्वास्थ्य महानिदेशक व अन्य अफसर भी मौजूद रहे। अफसरों ने पूरे वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष जताया।
दोपहर करीब एक बजे अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डी एस नेगी के साथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। यहां सबसे पहले नए बने पीडियाट्रिक वार्ड और पीआईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. अरुण लाल, सीएमएस डॉ. अमिता यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी व अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यहां पर सिर्फ कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाएं ही भर्ती होंगी। अस्पताल में सिजेरियन व नार्मल डिलवरी के लिए व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संक्रमित बच्चों के इलाज के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जनरल व आर्थोपेडिक सर्जरी होगी
शासन के निर्देश बाद सभी कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में ओपीडी व ऑपरेशन शुरू हो चुके थे, लेकिन लोकबंधु अस्पताल में अभी तक शुरू न होने से यहां आने वाले मरीजों को दूसरे संस्थान जाना पड़ता था। शासन ने अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जनरल सर्जरी व आर्थोपेडिक सर्जरी होगी। इसके लिए पहले तल पर बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं पोस्ट कोविड की ओपीडी पहले की तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन
इमरजेंसी अभी नहीं शुरू होगी
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर गाइनी कोविड मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित बच्चे भी भर्ती किए जाएंगे। अभी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा नहीं शुरू की जाएगी। वहीं टीकाकरण पहले की तरह होता रहेगा।