फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suresh Rana's attack on the opposition: On the pretext of Lakhimpur, the opposition was looking for a big riot in the state

सुरेश राणा का विपक्ष पर हमला : बोले-लखीमपुर के बहाने प्रदेश में बड़े दंगे की फिराक में था विपक्ष

Wed, 06 Oct 2021 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Oct 2021 09:18 PM IST
सार

सुरेश राणा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने न केवल अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए बल्कि रात भर जागते हुए एक-एक घटनाक्रम पर सीधे नजर रखी। यह सीएम योगी की संवेदनशीलता ही है कि आज लखीमपुर में स्थिति सामान्य है, किसान संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
Suresh Rana's attack on the opposition: On the pretext of Lakhimpur, the opposition was looking for a big riot in the state
सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश राणा ने लखीमपुर घटना को सपा और कांग्रेस की साझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव नजदीक देख दोनों विपक्षी दलों ने प्रदेश में दंगा भड़काने की योजना बनाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सूझबूझ और सजगता ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। राणा ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरूमनीत सिंह और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खास तेजिंदर सिंह विर्क के भड़काऊ बयानों के वीडियो सपा-कांग्रेस की साजिश के प्रमाण हैं। जल्द ही, न्यायिक जांच में विपक्ष की नीयत का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन


लखीमपुर-खीरी में किसानों और पत्रकार सहित अन्य लोगों की असामयिक मौत पर दुःख जाहिर करते हुए गन्ना विकास मंत्री राणा ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों का इतिहास रक्तरंजित रहा है। सिख समाज 1984 को अब तक भूला नहीं है, तो मुजफ्फरनगर दंगों के समय सैफई के जश्न से उपजे घाव अभी ताजे हैं।
विज्ञापन


सुरेश राणा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में घटना को मुख्यमंत्री योगी ने नेतृत्व क्षमता का शानदार परिचय दिया। न केवल अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए बल्कि रात भर जागते हुए एक-एक घटनाक्रम पर सीधे नजर रखी। यह सीएम योगी की संवेदनशीलता ही है कि आज लखीमपुर में स्थिति सामान्य है, किसान संतुष्ट हैं। वहीं, रणनीति फेल होते देख सपा और कांग्रेस बौखलाहट में उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं। राणा ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और किसानों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए घटना की न्यायिक जांच कराई रही है। बहुत जल्द सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed