{"_id":"59385d7a4f1c1b78099c775a","slug":"suresh-khanna-in-gomati-river-front-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोमती रिवर फ्रंट मामले में न तो दोषी बचेगा न निर्दोष फंसेगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोमती रिवर फ्रंट मामले में न तो दोषी बचेगा न निर्दोष फंसेगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट घपले में न तो कोई दोषी बचेगा और न ही कोई निर्दोष फंसेगा। वे इस घपले की हुई न्यायिक जांच के आधार पर कार्रवाई तय करने के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
सुरेश खन्ना ने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन कर लिया गया है। जिन अधिकारियों ने अपना पक्ष रखने का अनुरोध किया था, उनका पक्ष भी ले लिया गया है।
उनकी कमेटी दिए गए समय 15 जून तक अपनी रिपोर्ट हर हाल में सीएम को सौंप देगी। इस घपले की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाबत उन्होंने कहा कि वे 15 जून से पहले इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इतना ही कहेंगे कि मामले में पूरा न्याय होगा।
विज्ञापन
यहां बता दें कि कई आला अधिकारियों ने न्यायिक जांच में सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि सुनवाई का मौका दिए बिना ही लोगों को दोषी ठहरा दिया गया है, इसलिए यह न्यायिक जांच न होकर साधारण जांच है।
विज्ञापन