फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   surajkund heritage walk 2014

लखनवी सूरजकुंड पर हेरिटेज वॉक

Sun, 09 Feb 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
surajkund heritage walk 2014

सूरजकुंड मेला के लिए भले ही हरियाणा को पहचान मिली हो लेकिन लखनऊ भी कभी ‘सूरजकुंड मेला’ के लिए मशहूर था।

विज्ञापन


इस खास पहचान को सामने लाने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटास) संस्था ने सूरजकुंड से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया।

वॉक रविवार सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ। इसके साथ सूरजकुंड की महत्ता पर टॉक भी होगी। इसमें एमिटी यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्ट विभाग के छात्र सूरजकुंड पर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इंटास की पदाधिकारी विपुल वार्ष्णेय ने बताया कि गोमती नदी के किनारे पर सूरजकुंड कभी पवित्र स्थान हुआ करता था।

आईने-ए-अकबरी में लिखा गया है कि सूरजकुंड में लोग दूरदराज से पूजा करने और नहाने आते थे।

अबू फजल ने लिखा है कि यह बामुश्किल गोमती से 500 मीटर दूर था। श्रद्धालुओं के लिए हर साल एक मेला का आयोजन भी यहां होता था। इसे सूरजकुंड मेला के नाम से ख्याति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed