फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supreme Court rejects the SLP in connection with CBI probe in Vinay pathak case.

विनय पाठक प्रकरण : सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई से जांच न कराने की मांग वाली एसएलपी खारिज

Sun, 07 May 2023 02:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 May 2023 02:12 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने विनय पाठक मामले में सीबीआई से जांच न कराने की मांग करने वाले एसएलपी खारिज कर दी है। याची ने सीबीआई की जगह एसटीएफ से जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
Supreme Court rejects the SLP in connection with CBI probe in Vinay pathak case.
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ चल रहे मामले में विवेचना सीबीआई से न कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) खारिज हो गई है। न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की बेंच ने याची के द्वारा उनकी याचिका वापस लेने की मांग स्वीकार करते हुए एसएलपी को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि याची डेविड मारियो डेनिश ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर के उसके द्वारा इंदिरानगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर सीबीआई से विवेचना की जगह एसटीएफ से विवेचना कराए जाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद गत 21 फरवरी को याचिका खारिज कर दी थी। याची ने इसी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - समाज कल्याण विभाग की पहल: यूपी के 35 हजार बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा: सीएम योगी ने यूपी के लोगों की मदद का दिया निर्देश, राहत आयुक्त को सौंपी गई समन्वय की जिम्मेदारी


यह है मामला
29 अक्तूबर 2022 को डेविड मारियो डेनिस ने इंदिरानगर थाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा के तत्कालीन कुलपति विनय पाठक और अजय मिश्रा पर केस दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि उनकी कंपनी वर्ष 2019- 2020 तक आगरा विवि की परीक्षा से संबंधित कार्य कर रही थी।

प्रो. पाठक से लंबित बिलों के भुगतान के लिए 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। बिल भुगतान करने के बाद अजय मिश्रा से संपर्क करने को कहा था। डेविड का दावा है कि उसने कमीशन के तौर पर प्रो. पाठक को कुल एक करोड़ 41 लाख रुपये दिए। जब वादी ने काम जारी रखने का अनुबंध बढ़ाने का कमीशन नहीं दिया तो काम आरोपी अजय मिश्र की कंपनी को दिलवा दिया गया। पहले केस की जांच एसटीएफ कर रही थी। बाद में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed