फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supreme Court bans CBI investigation into appointments made in UP Assembly and Legislative Council

Lucknow News : यूपी विधानसभा व विधान परिषद में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
सार

यूपी विधानसभा व विधान परिषद में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। यूपी विधान परिषद की स्पेशल अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है। आगे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।
 

विज्ञापन
Supreme Court bans CBI investigation into appointments made in UP Assembly and Legislative Council
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी विधानसभा व विधान परिषद में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। यूपी विधान परिषद की स्पेशल अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है। आगे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में हुई भर्तियों में फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई कर रही थी। बता दें कि विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच करने के लिए सीबीआई ने 22 सितंबर को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। तत्पश्चात दोनों सचिवालय के प्रमुख सचिव से भर्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे। 
विज्ञापन


सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज, परीक्षा की ओएमआर शीट, परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया, शासनादेश, भर्तियों के लिए जारी किये गये विज्ञापन समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद सचिवालय के अधिकारी दस्तावेज देने में लगातार आनाकानी कर रहे थे। कभी अधिकारियों के अवकाश पर होने, तो कभी बीमार होने का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed