{"_id":"dbc2db2c346a5efe4f619a557e9d92e1","slug":"suprem-court-ask-up-goverment-on-lokayukt-issue-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने पूछा यूपी में अब तक लोकायुक्त क्यों नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा यूपी में अब तक लोकायुक्त क्यों नहीं!
Updated Thu, 02 Jul 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सु्प्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि अप्रैल में यूपी में नए लोकायुक्त की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी अभी तक नए लोकायुक्त पर फैसला क्यों नहीं हो पाया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 24 अप्रैल को एक आदेश देते हुए कहा था कि यूपी में नए लोकायुक्त के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में तीन से चार बैठकें हुईं लेकिन सरकार किसी भी नाम को लेकर किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
नए लोकायुक्त का यह मामला अधर में ही लटका रहा। इसी जुड़ी याचिका पर सुनवाई करती हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा कि अभी तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
दरअसल अभी यूपी के लोकायुक्त एनके मेल्होत्रा का कार्यकाल 15 मार्च 2012 को खत्म हो रहा था। उसी समय राज्य में नई सरकार ने काम संभाला।
नई सरकार ने एक अध्यादेश लाते हुए वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ा दिया गया। दो साल पूरे होने के बाद नए लोकायुक्त के गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन सरकार किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाई।
नया लोकायुक्त न बन पाने को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया था। पहले के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोकायुक्त गठन की प्रक्रिया शुरू की जाए। 2 जुलाई को दिए आदेश में कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वह अब तक लोकायुक्त का गठन क्यों नहीं पाई?