{"_id":"5b78224642c792464e17613e","slug":"supplementary-budget-to-be-presented-on-august-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को विधानमंडल में पेश होगा अनुपूरक बजट, विधान परिषद का 23 से 31 तक का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को विधानमंडल में पेश होगा अनुपूरक बजट, विधान परिषद का 23 से 31 तक का कार्यक्रम जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानमंडल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यूपी के विधानमंडल के दोनों सदनों में 27 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विधान परिषद का 23 से 31 अगस्त तक का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव, विधान परिषद डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 24 को पूरे दिन विधायी कार्य होंगे। 25 व 26 अगस्त को बैठक नहीं होगी। 27 अगस्त को अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। उस दिन विधायी कार्य भी होंगे। 28 अगस्त भी विधायी कार्य के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
29 अगस्त को अनुपूरक बजट पर सामान्य चर्चा और विनियोग विधेयक पर विचार किया जाएगा।
30 अगस्त को पूर्वाह्न विधायी कार्य होंगे, जबकि आधा दिन गैरसरकारी दिवस के रूप में निश्चित किया गया है। 31 अगस्त को भी विधायी कार्य निपटाए जाएंगे।