फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Supertech scam: Action will be taken against four retired IAS officers

सुपरटेक घपला: चार सेवानिवृत्त आईएएस अफसरों पर होगी कार्रवाई, औद्योगिक विकास विभाग ने की तैयारी

Tue, 30 Nov 2021 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Supertech scam: Action will be taken against four retired IAS officers
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
नोएडा के सुपरटेक घपले में 4 सेवानिवृत्त आईएएस अफसरों पर कार्रवाई होगी। अथॉरिटी के सीईओ और एसीईओ रहे इन अधिकारियों को उच्चस्तरीय कमेटी पहले ही दोषी ठहरा चुकी है। अब औद्योगिक विकास विभाग सिविल सर्विसेज रूल्स के तहत इन पर कार्रवाई के लिए नियुक्ति विभाग को पत्र लिख रहा है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड को आवंटित ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर बने अवैध टावर संख्या टी-16 तथा टी -17 को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। साथ ही नोएडा के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा था। 
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईआईडीसी संजीव मित्तल की अध्यक्षता में उत्तरदायित्व तय करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इस घपले में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन 26 अधिकारियों की संलिप्तता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें तत्कालीन सीईओ मोहिंदर सिंह व एसके द्विवेदी और एसीईओ आरपी अरोड़ा व पीएन बाथम शामिल हैं। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, इनके खिलाफ औद्योगिक विकास विभाग सिविल सर्विसेज रूल्स की धारा-351 (ए) के तहत कार्रवाई के लिए नियुक्ति विभाग को लिख रहा है। 


इस धारा के तहत सेवानिवृत्ति के चार साल के भीतर विभाग स्वयं अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है। इसमें पेंशन से नुकसान की राशि की रिकवरी का भी प्रावधान है। चार साल के बाद सिविल सूट के जरिये यह काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed