फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Superstition: In the name of exorcism, the tantrik beat the teenager with a belt, fired with incense sticks

अंधविश्वास : झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने किशोरी को बेल्ट से पीटा, अगरबत्ती से दागा

Tue, 29 Jun 2021 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Jun 2021 09:51 AM IST
सार

बताया जाता है कि पूरा परिवार एक सप्ताह तक यहां पर रुका और इसी तरह से तांत्रिक झाड़-फूंक कर सही करने के नाम पर किशोरी को गंभीर यातनाएं देता रहा।

विज्ञापन
Superstition: In the name of exorcism, the tantrik beat the teenager with a belt, fired with incense sticks
अंधविश्वास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले में थाना रामकोट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द ठीक करने के नाम पर तांत्रिक ने किशोरी को गंभीर यातनाएं दीं। झाड़-फूंक के दौरान किशोरी की बेल्ट से जमकर पिटाई की और अगरबत्ती से उसके शरीर को दागा, इससे शरीर के कई हिस्सों में जख्मों के निशान पाए गए हैं। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महोली इलाके के एक गांव की रहने वाली 16 साल की किशोरी की पिछले दिनों मिश्रिख इलाके के एक गांव में अपने मौसा के घर गई थी, जहां पर अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा थी। तेज दर्द होने पर उसकी मां, दादी और मौसेरा भाई इलाज के लिए ले जा रहे थे, इस बीच परिवार के लोगों को बताया कि रामकोट इलाके की साहबगंज में एक मजार है, जहां पर एक व्यक्ति झाड़-फूंक से बीमारी को ठीक कर देता है। जानकारी मिलने के बाद सभी लोग किशोरी को लेकर मजार पर गए, जहां पर तांत्रिक ने किशोरी को ठीक करने की बात कहते हुए उसका अपने तरीके से इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि तंत्र-मंत्र के दौरान तांत्रिक किशोरी की बेल्ट से पिटाई करता था और अगरबत्ती नाक में सुंघाता था। इस दौरान अगरबत्ती से शरीर को भी दागता था। बताया जाता है कि पूरा परिवार एक सप्ताह तक यहां पर रुका और इसी तरह से तांत्रिक झाड़-फूंक कर सही करने के नाम पर किशोरी को गंभीर यातनाएं देता रहा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किशोरी की हालत में सुुधार के बजाय और बिगड़ गई। इसके बाद रविवार की देर रात मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामले की जानकारी होते ही रामकोट पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के परिवार से संपर्क किया। इसके बाद किशोरी के पिता ने घटना को लेकर तांत्रिक पर झाड़-फूंक के नाम पर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातनाएं देने से किशोरी के शरीर पर काफी चोटें भी आने की बात कही जा रही है। शरीर में कई जगहों पर जलने के निशान पाए गए हैं। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामकोट इलाके के साहबगंज गांव निवासी तांत्रिक इश्तियाक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। किशोरी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में अभी और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झाड़-फूंक के नाम पर यातनाएं देने के साथ पैसे भी लिए
किशोरी को झाड़-फूंक से सही करने के नाम पर यातनाएं देने वाले तांत्रिक ने उसके परिवार से पैसे भी हड़पे। एसओ रामकोट संजीत सोनकर ने बताया कि आरोपी ने परिवार से करीब 1150 रुपये भी लिए थे। ये रुपये किशोरी को सही करने के लिए मांगे थे। परिवार ने बेटी सही हो जाने की उम्मीद में पैसे दे दिए थे।


रामकोट में झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी इश्तियाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। किशोरी की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पिटाई का इलाज नहीं हो रहा है, लेकिन कुछ और बीमारी है, उसका उपचार हो रहा है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पीयूष सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed