{"_id":"578d2d3d190d2a8a0308c550f1fbbb14","slug":"super-speciality-hospital-make-in-parking-of-ramabai-rally-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाबाई रैली मैदान की पार्किंग पर बनेगा हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाबाई रैली मैदान की पार्किंग पर बनेगा हॉस्पिटल
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सरकार में आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना की जिस 32 एकड़ जमीन पर रमाबाई रैली मैदान में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी, अब वहां 12 एकड़ जमीन पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा।
विज्ञापन
परिषद की जमीन पर पार्किंग एलडीए ने बनाई थी, लेकिन उसने बनाने से पहले न परिषद से इसकी अनुमति ली थी और न ही जमीन का पैसा ही दिया था।
अरबों रुपये की परिषद की यह जमीन मुफ्त में ही चली गई थी। इसे लेकर परिषद के कर्मचारी नेताओं ने कई बार आवास आयुक्त से लेकर शासन तक को ज्ञापन भेजा था।
उनका कहना था कि या तो जमीन को मुक्त किया जाए या उसका पैसा दिया जाए, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। सरकार बदलने के बाद आवास विकास परिषद बोर्ड ने पार्किं ग की जमीन पर हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वृंदावन योजना के सेक्टर-9 में 32 एकड़ जमीन पर रमाबाई रैली मैदान में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी।
विज्ञापन
इसमें से अब 12 एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इस योजना के आसपास अभी कोई अस्पताल भी नहीं है।
इसकेबन जाने से क्षेत्रीय लोगों को सुविधा होगी। परिषद बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर दिया है। अब जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे।
पार्किंग की जमीन का पैसा देने या उसे वापस किए जाने की लगातार मांग करने वाले परिषद के कर्मचारी नेता राजेश दुबे व राजमणि मिश्रा का कहना है कि परिषद किसानों को कीमत देकर जमीन लेती है।
फिर उसे विकसित करती है। आवासीय योजना के बीच इतनी बड़ी पार्किंग नहीं बनाई जानी चाहिए थी। पार्किंग बनाए जाने का योजना पर तो खराब असर पड़ा ही था, अरबों रुपये का नुकसान भी हुआ था।
अगर हॉस्पिटल बनेगा तो इसका लाभ योजनावासियों को मिलेगा। अभी पार्किंग के नाम पर जमीन बेकार पड़ी है। उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है।
वैसे भी रमाबाई रैली मैदान के पास पार्किंग है। रैली मैदान से वृंदावन योजना के बीच काफी दूरी भी है। ऐसे में यहां पर पार्किंग बनाने का कोई मतलब ही नहीं था।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)