फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunshine in day and rain in night

न्यूनतम पारा 12 के पार, दिन में चटख धूप, देर रात बारिश

Fri, 05 Feb 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in day and rain in night
राजधानी में बीते 48 घंटे से अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दिनभर चटख धूप तो देर रात हजरतगंज समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों के मुकाबले तीन डिग्री से अधिक की छलांग लगाकर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह से ही धूप के तेज तेवरों को देख लोग हल्के-फुल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले और दफ्तरों में लोगों ने एसी चलाए।
दोपहर दो बजे के बाद से बादलों की आवाजाही शुरू हुई और देर रात हजरतगंज समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसमी बदलाव हो रहे हैं।
शुक्रवार को लखनऊ समेत आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। रविवार से मौसम सामान्य होना शुरू होगा। तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed