{"_id":"d99ddb8ee74c04338c86df07c1dba7a5","slug":"sunny-levone-perform-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियार लखनऊ! कल सनी लियोनी देंगी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियार लखनऊ! कल सनी लियोनी देंगी दस्तक
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के लोग सावधान हो जाएं। सनी लियानी लखनऊ में दस्तक देने जा रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ के प्रमोशन के लिए इन दिनों तमाम शहरों में घूम रहीं सनी लियोनी बुधवार को लखनऊ में होंगी। देश के सभी हिस्सों में सनी का स्वागत हो रहा है और उनके चाहने वाले उन्हें देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
फिल्म में उनका आइटम डांस ‘बेबी डॉल’ धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है और सनी जहां जा रही हैं, वहां उनसे इस गाने पर लाइव डांस की मांग की जा रही है। सनी लखनऊ में भी इस गाने पर अपने फैन्स के सामने डांस करेंगी।
विज्ञापन
यह फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ का सीक्वल है। लेकिन सनी लियोनी की मौजूदगी के कारण फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।