फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sunny leone visits to lucknow

कुछ बदलने को बेताब हैं सनी लियोनी, पर क्या?

Thu, 13 Mar 2014 01:51 PM IST
निखिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
निखिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
sunny leone visits to lucknow

इंटरनेट की दुनिया में भले ही सनी की सिर्फ तस्वीरें खंगाली जाती हों, लेकिन अपने शरीर के इतर सनी के पास एक उम्दा दिमाग भी है।

विज्ञापन


हमेशा एक्सपोज, सेक्सी और सही-गलत और स्त्री विमर्श के ऐसे ही न जाने कितने सवालों के बीच घिरी रहने वाली सनी ने आखिरकार इस बंधन को तोड़ दिया।

फिल्म रागिनी एमएमएस-टू के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आईं सनी से जब उनकी पुरानी जिंदगी पर सवाल उभरा, तो उनकी आवाज तल्ख हो गई।

चेहरे के भाव बदल गए और भौंहें तन गईं। टूटी-फूटी हिंदी में जवाब था... इंटरनेट तो मिटा नहीं सकती, लेकिन बता जरूर सकती हूं कि मैं और भी बहुत कुछ हूं। फिर वो बोलीं और बोलती रहीं।

बदलाव की है दरकार

sunny leone visits to lucknow

बकौल सनी, ‘मेरे बारे में लोगों को शायद ज्यादा पता नहीं या वे जानना नहीं चाहते। मुझे एड इंडस्ट्री के बारे में पता है, इवेंट मैनेजमेंट के बारे में पता है, प्रोडक्शन हाउस के बारे में पता है।

18 साल की उम्र में मैंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। मेरा खुद का प्रोडक्शन हाउस है। फिल्म की छोटी-छोटी बारीकियों के बारे में पता है और इंडस्ट्री में दूसरी नई अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा पता है।

यहां तक कि एचटीएमएल कोडिंग भी आती है और ये भी पता है कि इंटरनेट पर वेब ट्रैफिक कैसे काम करता है।’ सनी थमीं, तो उनके चेहरे पर संतुष्टि का भाव था।

मानो, हमारे सवाल के बहाने उन्होंने भीतर दबे किसी सवाल का जवाब खुद को दे दिया हो। उसके बाद क्या था, लखनवी लिबास पहने सनी कह बैठीं, ‘देखिए न... मैं यहां तो इस ड्रेस में आई हूं।

आपको ये यकीन करना होगा कि उस छवि से इतर भी मैं बहुत कुछ हूं।’ सनी ने अमेरिकी परिवेश की नजीर दी।

बोलीं, वहां तो ये टैबू नहीं। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या पहने हुए हैं। यहां यही फर्क है और मुझे लगता है कि इसमें बदलाव की बड़ी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस से पहले ही छोड़ दी थी पोर्न इंडस्ट्री

sunny leone visits to lucknow

बिग बॉस सीजन-5 के 49वें दिन जब सनी लियोनी ने बिग बॉस हाउस में कदम रखा तो मानो भूचाल आ गया था।

आलोचना आसमान से बरस रही थी, लेकिन सनी की मानें तो उन्होंने बिग बॉस में आने के पहले ही उस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

सनी भरोसा दिलाने की कोशिश करती हैं, बॉलीवुड में वो कामयाब हों या नाकाम, कदम वापस नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन

बेहतर होती जा रही है एक्टिंग

sunny leone visits to lucknow

मैंने हमेशा अपने अभिनय को सुधारने की कोशिश की है। दिलचस्प बात यह है कि मेरे फैन्स सनी को जिंदगी के इस दूसरे अध्याय में ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं।

मैं बहुत लंबे समय से इंटरटेनर रही हूं और अब रागिनी एमएमएस करने के बाद लग रहा है कि मेरी एक्टिंग बेहतर होती जा रही है।

तारीफ में दोस्तों और परिवार वालों के कॉल और मैसेज भी आ रहे हैं।

प्रियंका, आमिर और रितिक की दीवानी

sunny leone visits to lucknow

एक तरफ जहां ज्यादातर अभिनेत्रियां अपने मौजूदा प्रोडक्शन हाउस के अलावा किसी की तारीफ करने से बचती हैं, वहीं इस मामले में सनी ने दिल खोल कर बातें कीं।

उन्होंने कहा कि वो आमिर की एक्टिंग की कायल हैं और ‘दिल’ उनकी पसंदीदा फिल्म है। इसके अलावा, रितिक और प्रियंका चोपड़ा को भी सनी बेहद सेक्सी मानती हैं।

क्या कर रही हैं रागिनी एमएमएस टू में

sunny leone visits to lucknow

बकौल सनी, रागिनी एमएमएस टू क्यों, कहां और कैसे का जवाब देती है। फिल्म में भी उनका नाम सनी ही है।

इस फिल्म में हर दृश्य, दूसरे से जुड़ा है। सस्पेंस है, पर फिल्म में सनी का किरदार काफी अलग है। शायद यही वजह भी है कि सनी अब एक्टिंग पर ध्यान लगा रही हैं।

भूतों से लगता है डर

sunny leone visits to lucknow

पहले पोर्न इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड में शोहरत के चांद पर बैठी बिंदास सनी लियोनी को भूतों से डर भी लगता है।

शूटिंग के बाद घर लौटकर अकेले कमरे में कैसे हल्की सी आवाज उन्हें डरा देती थी। डर इस कदर बढ़ता था कि लियोनी चादर में छिप जाया करती थीं।

हालांकि, लियोनी की मानें तो इसके लिए उनके भीतर छिपे डर से कहीं ज्यादा जिम्मेदार एकता कपूर के भयावह सेट्स थे।

बकौल लियोनी, ‘फिल्म के निर्देशक ने ऐसे सेट तैयार करवाए कि वह जगह वाकई डरावनी लगने लगी।’

माधुरी दीक्षित पसंदीदा अभिनेत्री

sunny leone visits to lucknow

सनी लियोनी को माधुरी दीक्षित सबसे उम्दा अभिनेत्री लगती हैं। हालांकि, सनी उनकी तरह बनने का ख्वाब नहीं देखतीं। वह कहती हैं, ‘मुझे पता है कि मैं कहां हूं और वो कहां। उनके जैसा बन पाना मुमकिन नहीं।’

उन्होंने कहा कि जिस तरह माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, फिर शादी की और उसके बाद दोबारा बॉलीवुड पर छाईं हैं, वह प्रशंसनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed