फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunni Waqf Board office dilapidated; employees forced to work amidst hazards.

Lucknow News: सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय जर्जर, कर्मचारी खतरों के बीच काम करने को मजबूर

Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sunni Waqf Board office dilapidated; employees forced to work amidst hazards.
सुन्नी वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर जलभराव।
लखनऊ। सुन्नी वक्फ बोर्ड के कर्मचारी और फरियादी जर्जर भवन और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण कार्यालय भवन की स्थिति खराब होती जा रही है। बोर्ड का गठन न होने से प्रशासनिक उदासीनता भी इस समस्या का एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बारिश के बाद मुख्य गेट पर पानी भर गया। परिसर नीचा होने के कारण अंदर भी पानी भर गया था। इसे निकालने के लिए मोटर और पाइप का सहारा लेना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि 10 साल से कार्यालय की पुताई नहीं हुई है। कई स्थानों पर छत का प्लास्टर टूट रहा है। छत की सरिया भी दिखाई देने लगी है। निकास की उचित व्यवस्था न होने से पानी जमा रहता है। कर्मचारियों ने बताया कि वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। इसके कारण मरम्मत और रखरखाव के निर्णय नहीं लिए जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed