फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunni and Shia fasting people bow their heads together in the court of Allah

Lucknow News: अल्लाह की बारगाह में एक साथ झुके सुन्नी-शिया रोजेदारों के सिर

Mon, 17 Mar 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sunni and Shia fasting people bow their heads together in the court of Allah
इफ्तार करते ​शिया और सुन्नी रोजेदार।
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. के नवासे और हजरत इमाम हुसैन के बड़े भाई हजरत इमाम हसन की विलादत पर रविवार को सुन्नी व शिया रोजेदारों ने एक लाइन में खड़े होकर अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और अपने रब से मगफिरत की दुआएं मांगी। मस्जिदे हैदरी में रोजा इफ्तार में शामिल होकर सुन्नी-शिया रोजेदारों ने एकता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन




हैदरी मस्जिद कमेटी ने न्यू हैदराबाद गोमती नदी के किनारे स्थित हैदरी मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया। रोजा इफ्तार में शिया व सुन्नी समुदाय के लोग एक साथ शामिल हुए। हालांकि, दोनों ही समुदाय में इफ्तार का वक्त अलग-अलग होने से शिया समुदाय ने सुन्नी रोजेदारों के बाद अपने वक्त पर इफ्तार किया। इफ्तार के बाद मौलाना सिराज अहमद ने मगरिब की नमाज अदा कराई। मस्जिद के मुतवल्ली चांद मिर्जा ने बताया कि रोजा इफ्तार का मकसद लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के साथ ही मुसलमानों में एकता का पैगाम देना है।
विज्ञापन

रमजान के आधे रोजे पूरे, सामूहिक रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन



रमजान के आधे रोजे पूरे होने पर सामूहिक रोजा इफ्तार भी तेज हो गया है। विकासनगर कल्याण समिति की ओर से रोजा इफ्तार में सभी निवासियों ने शामिल होकर एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। डॉ. साबिर हबीब ने बताया कि इस दौरान होली मिलन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरत इमाम हसन की विलादत पर सजीं महफिलें
हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन की यौमे पैदाइश रविवार को अकीदत से मनाई गई। राजधानी में कई जगह महफिलें सजीं और नज्र हुए। अंजुमन मुहिब्बाने हुसैन की ओर से फर्राशखाना वजीरगंज में जश्ने इमामे सब्ज कबा शीर्षक से महफिल हुई। जलसे की अध्यक्षता मौलाना सकलैन आब्दी ने की। मौलाना यासूब अब्बास ने इसे खिताब किया। एजाज जैदी, नय्यर मजीदी, साजिद शेख, अजादार आजमी, अंजुम गदीरी, दानिश जैदी, रिजवान,जीशान हैदर, मुंतजिर हुसैन, तनवीर नागोरवी, अयान, जर्रे, जकी भारती, गजनफर हुसैन ने इमाम की शान में कसीदे पढ़े।
शाही खैरातखाना विक्टोरियागंज में मुख्तार फाउडेशन व अंजुमन तस्वीरुल अजा ने जश्ने इमाम हसन का आयोजन किया। जलसे को मौलाना यासूब अब्बास खिताब किया। इसके बाद शायर एजाज जैदी, हिलाल नकवी, बिलाल काजमी,खुशनूद मुस्तफा,कम्बर नकवी आदि ने अपने कलाम पेश किए। जश्न का आगाज कारी फुरकान मिर्जा ने तिलावते कुरान पाक किया। संचालन नय्यर मजीदी ने किया। अध्यक्षता मौलाना सकलैन आब्दी ने की।

शिया हुसैनी फंड ने बांटी राशन किट



ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड ने हजरत इमाम हसन के जन्मदिन पर 112 जरूरतमंद परिवारों में रमजान के लिए राशन किट का वितरण किया। किट में आटा चावल, दालें, शक्कर, तेल, नमक, सिवईं के पैकेट दिये गए। प्रत्येक राशन किट में 19 किलो सामान दिया गया, राशन वितरण में मोहम्मद ज़की, इसारूल हसन, शाहिद काज़िम, हसन मेंहदी झब्बू, रईस आलम, अलीम हुसैन, वसीयुल हसन और साबिर अब्बास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed