Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunlight turns mild in the capital; nighttime chill intensifies

Lucknow News: राजधानी में गुनगुनी हुई धूप, रात में बढ़ी ठंड

Thu, 12 Nov 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sunlight turns mild in the capital; nighttime chill intensifies
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन में अच्छी धूप खिलने के साथ ही दिन व रात के पारे में हल्की गिरावट आई। सुबह और रात में हल्की ठंड जारी है। साथ ही दिन की धूप अब गुनगुनी और अच्छी लगने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार दिनों तक लखनऊ में माैसम लगभग स्थिर रहेगा। यानी दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद 16 नवंबर से राजधानी में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। इससे दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed