{"_id":"5b48c8c64f1c1b3d748b464c","slug":"sunil-rathi-send-to-fatehgarh-jail-after-murder-of-munna-bajrangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी को गोली मारने वाले सुनील राठी के खिलाफ हुई पहली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी को गोली मारने वाले सुनील राठी के खिलाफ हुई पहली कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
सुनील राठी
- फोटो : amarujala
माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मार कर हत्या करने के आरोपी शातिर अपराधी सुनील राठी को बागपत जिला जेल से हटा कर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजे जाने के आदेश हो गए हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही कुछ अन्य शातिर बदमाशों व माफिया की भी जेल बदली होगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने यह आदेश कारागार प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए दिए हैं। बागपत जेल में हत्या की वारदात के बाद कारागार प्रशासन ने सुनील राठी व उस जैसे कुछ अन्य कैदियों का हवाला देते हुए उन्हें जिला कारागारों के बजाए केंद्रीय कारागारों में स्थानांतरित करे जाने का आग्रह किया था। राठी को फतेहगढ़ के साथ ही लखनऊ अथवा डासना जेल भेजे जाने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन
बागपत जिला जेल में हुए कत्ल के बाद जेलों में माफिया व शातिर अपराधियों को मिली सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठे थे। कारागार प्रशासन के साथ ही पुलिस व एसटीएफ भी इस बात की छानबीन में लगी हुई है कि जेल में पिस्तौल कहां से और कैसे आई।
विज्ञापन
अपराधियों को सुविधाओं के साथ अन्य सामान भी आसानी से मुहैया होने की लगातार शिकायतें आती रही हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार राठी को शनिवार को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।