फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sunil creates another upset, reaches the final

Lucknow News: सुनील ने किया दूसरा उलटफेर, फाइनल में पहुंचे

Fri, 03 Apr 2026 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sunil creates another upset, reaches the final
ला-मार्टीनियर टेनिस एरीना में हुए सेमीफाइनल के दाैरान एक्शन में सुनील कुमार। 
लखनऊ। हरियाणा के सुनील कुमार ने केएसएम यूनुस मेमोरियल आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा उलटफेर करते हुए एकल के फाइनल में जगह बना ली। क्वालीफायर के रूप में खेलने वाले सुनील ने उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए युगल के फाइनल में भी प्रवेश कर दोहरे खिताब के लिए दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


ला-मार्टीनियर टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता में एकल के पहले सेमीफाइनल में क्वालिफायर सुनील कुमार ने चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन को कड़ी टक्कर देते हुए 7-5, 6-1 से पराजित किया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सुनील ने निर्णायक मौकों पर बेहतर सर्विस के दम पर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में उन्होंने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए जीत हासिल की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भी सुनील ने शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा को हराकर बड़ी सफलता हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के सार्थक सूदन ने राजस्थान के अमित को 6-2, 7-5 से हराया।
विज्ञापन


मुकाबले के पहले सेट में सार्थक ने आक्रामक खेल दिखाते हुए आसानी से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में अमित ने वापसी की कोशिश की। मुकाबले के निर्णायक क्षणों में सार्थक ने संयम का परिचय देते हुए हुए जीत दर्ज की। अब फाइनल में उनकी टक्कर हरियाणा के सुनील कुमार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल वर्ग में भी सुनील कुमार ने शानदार खेल दिखाया। इस वर्ग के सेमीफाइनल में सुनील कुमार व एकलव्य सिंह ने ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में कड़ी चुनौती के बाद इस जोड़ी ने दूसरे सेट में बेहतर तालमेल की बदौलत जीत अपने नाम की। दूसरे युगल सेमीफाइनल में अथर्व शर्मा व अनूप महादेव की जोड़ी ने वंश बिष्ट व मुकिल रामानन को 6-3, 6-4 से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed