{"_id":"69fc19163baa584e2409ebac","slug":"suna-hai-kya-the-saffron-party-chief-has-many-masks-but-the-district-king-doesn-t-care-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suna Hai Kya: भगवा दल के मुखिया के कई मुखौटे, जिले के राजा को फर्क नहीं, नौकरशाही में बदलाव की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suna Hai Kya: भगवा दल के मुखिया के कई मुखौटे, जिले के राजा को फर्क नहीं, नौकरशाही में बदलाव की आहट
Thu, 07 May 2026 10:16 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 07 May 2026 10:16 AM IST
सार
यूपी में भगवा संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर हैं। ऐसे में कुछ नेता खुद को संगठन के मुखिया का खास बताकर घूम रहे हैं। वहीं, एक जिले में एक कारोबारी के घर चोरी की घटना को छोटे अफसरों ने फर्जी बता दिया। पढ़ें, ये कानाफूसी:
विज्ञापन
- फोटो : AI Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में भगवा संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर हैं। ऐसे में कुछ नेता खुद को संगठन के मुखिया का खास बताकर घूम रहे हैं। वहीं, एक जिले में एक कारोबारी के घर चोरी की घटना को छोटे अफसरों ने फर्जी बता दिया। दूसरी तरफ, नौकरशाही में बदलाव को लेकर अफसरों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है पर उन्हें शंका है कि इसमें मंत्रिमंडल विस्तार की तरह और ज्यादा समय न लग जाए। पढ़ें, ये कानाफूसी:
मुखिया के कई मुखौटे
सूबे के भगवा संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच कई ऐसे पदाधिकारी हैं जो खुद को संगठन के मुखिया का मुखौटा बताते फिर रहे हैं। ऐसे ही एक नेताजी हैं जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुद को मुखिया का सबसे खास नुमाइंदा बताते फिर रहे हैं। साथ ही सबको यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि मुखिया उनसे ही रायशुमारी कर सूची तैयार कर रहे हैं। यही नहीं, वह अपने मौजूदा ओहदे के महफूज होने का दावा भी करते फिर रहे हैं। लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि मेरा ओहदा बरकरार रहेगा वैसे भी सारे वैसे ही होंगे, जैसे अब तक होते आए हैं।
राजा बोला रात है...
जिले का राजा कायदे-कानून से ऊपर होता है। इसकी बानगी राजधानी के पड़ोसी जिले में देखने को मिली जहां एक कारोबारी के घर चोरी की घटना को छोटे अफसरों ने फर्जी बता दिया। उनकी बात सही मानकर राजा ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। कारोबारी ने कई जगह फरियाद की लेकिन राजा ने सबको समझा दिया। अब कारोबारी परेशान है कि इलाकाई चोर तो उसे आगे भी लूटते रहेंगे और सुनवाई भी नहीं होगी। बेचारा केवल इतनी गुहार लगा रहा है कि केवल चोर को चिह्नित कर बता दिया जाए। कम से कम आगे सतर्क तो रहेंगे।
विज्ञापन
नौकरशाही में बदलाव की आहट
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। बीच-बीच में हफ्ते-दो हफ्ते बाद की मंत्रिमंडल विस्तार की तिथियां भी दी जाती रही हैं। इसी बीच नौकरशाही में उच्चस्तर पर भी बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़े हुए हैं। कुछ नौकरशाहों ने तो संकेत भी दे दिया है कि उन्हें कौन सा विभाग मिलने वाला है। इन सबके बीच कुछ जानकार यह भी कहते हैं कि कहीं इस बदलाव के लिए मंत्रिमंडल के विस्तार सरीखा इंतजार तो नहीं करना पड़ेगा।
आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।