{"_id":"60b9e35532ea0b379d1e3a41","slug":"sultanpur-the-woman-who-went-to-the-farm-was-murdered-the-procession-came-near-the-woman-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : खेत गई महिला की गला काटकर हत्या, महिला के घर के पास आई थी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर : खेत गई महिला की गला काटकर हत्या, महिला के घर के पास आई थी बारात
Sat, 05 Jun 2021 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:10 PM IST
सार
सुनीता शाम को बरात वाले घर पर निमंत्रण देने गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर में देहात कोतवाली के गोमती नदी किनारे स्थित सलाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे खेत गई महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात सलाहपुर की निषाद बस्ती निवासी सुनीता निषाद (38) पत्नी झज्झर खेत गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पति परदेस में रहता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृत महिला सुनीता के घर से थोड़ी दूर पर ही अहिरौटी में एक बरात आई थी। सुनीता शाम को बरात वाले घर पर निमंत्रण देने गई थी। वहां से लौटने के बाद उसने घर पहुंचकर भोजन बनाया। फिर खेत चली गई। सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन