{"_id":"66ddd75e15a3d4ab8a09939c","slug":"sultanpur-police-and-sog-team-interrogated-to-vipin-singh-in-robbery-case-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर डकैती कांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, मास्टरमाइंड विपिन से कारागार में हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर डकैती कांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, मास्टरमाइंड विपिन से कारागार में हुई पूछताछ
Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
सार
सुल्तानपुर डकैती कांड के मास्टरमाइंड के परिवार के सदस्यों और जानने पहचाने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है। इनके घरों पर छापा मारने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर विपिन सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर सराफ डकैती कांड में सोने की बरामदगी को लेकर सुल्तानपुर पुलिस के साथ अयोध्या की एसओजी टीम भी लग गई है। रविवार को जिला कारागार में सुल्तानपुर पुलिस और अयोध्या की एसओजी टीम प्रभारी ने मास्टरमाइंड विपिन सिंह से पूछताछ की और फिर उसे लेकर निकल गए।
विज्ञापन
सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस टीम को सोने की बरामदगी के अहम सुराग मिले हैं। साथ ही मास्टमाइंड के परिवार के सदस्यों और जानने पहचाने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है। जिनके घरों पर भी छापा मारा जाएगा। वहीं, सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कुर्की की कार्रवाई को लेकर भी तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड में पुलिस ने आरोपी मंगेश को मुड़भेड़ में मार गिराया है तो वहीं अब इस कांड के मुख्य सूत्रधार विपिन सिंह से पूछताछ को लेकर सुल्तानपुर पुलिस के साथ अयोध्या की एसओजी टीम भी लग गई है। रविवार को जिला कारागार में सुल्तानपुर नगर सीओ एके द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे और उनके साथ अयोध्या एसओजी टीम भी रही।
विज्ञापन
बताते हैं कि हाईकमान के निर्देश पर अयोध्या की तेज तर्रार एसओजी टीम को सोने की बरामदगी के लिए कवर टीम में लगाया गया है। दोनों टीमों ने जिला कारागार में विपिन सिंह ने पूछताछ की और फिर उसे लेकर कहीं निकल गई। सूत्र बता रहे हैं कि विपिन से पूछताछ में सोने को लेकर क्लू मिला है। जिसकी पड़ताल के लिए टीम उसे ले गई। टीम कहां गई, इस पर किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस सोने की बरामदगी के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन