फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Girder loaded in truck fell on railway crossing, movement of six trains disrupted

Sultanpur: रेलवे क्रासिंग पर गिरा ट्रक में लदा गर्डर, ट्रेनों का आवागमन बाधित , हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार

Sun, 02 Feb 2025 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पखरौली रेलवे क्रासिंग पर ट्रेलर में लदकर जा रहे लोहे के आठ गर्डर गिर गए जिससे छह ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Sultanpur: Girder loaded in truck fell on railway crossing, movement of six trains disrupted
रेलवे ट्रैक पर गिरा गर्डर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रेलर में लदकर जा रहे लोहे के आठ गर्डर रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पखरौली रेलवे क्रासिंग पर गिर गए। जिससे तीन यात्री ट्रेनों समेत छह गाड़ियों का आवागमन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। काफी मशक्कत के बाद गर्डर को ट्रैक से हटाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


लखनऊ- वाराणसी हाईवे पर पखरौली रेलवे क्रासिंग है। यहां वाराणसी की ओर जा रहे ट्रेलर पर लदा रेलवे ब्रिज का कई गर्डर गिर गया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने आधे घंटे बाद अप लाइन की ट्रेनों को डाउन लाइन से कॉशन पर गुजारा गया। करीब डेढ घंटे तक रेलवे अधिकारियों व देहात कोतवाली पुलिस की मौजूदगी मे क्रेन और जेसीबी से रेलवे लाइन पर गिरे आठ गर्डरों को हटवाया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैक की जांच कर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया। इस दौरान सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी को आधे घंटे आउटर पर रोककर फिर ट्रैक से गुजारा गया। इसके 20 मिनट बाद शटल यात्री ट्रेन, वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस को अप लाइन से हटाकर डाउन लाइन से भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनगर उतरेटिया मेमू को आधे घंटे पखरौली मे रोककर अप की जगह डाउन ट्रैक से सुल्तानपुर जंक्शन भेजा गया। इसके अलावा दो अन्य माल गाड़ी का संचालन भी प्रभावित हुआ। रेलवे अधीक्षक सुल्तानपुर बीएस मीना ने बताया कि ट्रेनों का संचालन अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed