{"_id":"65225f8feadb8ae1cf09129e","slug":"sultanpur-doctor-ghanshayam-tiwari-s-wife-accepts-the-government-help-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: चिकित्सक हत्याकांड में पत्नी ने स्वीकार की 10 लाख की सरकारी मदद, डिप्टी सीएम के दौरे से माहौल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: चिकित्सक हत्याकांड में पत्नी ने स्वीकार की 10 लाख की सरकारी मदद, डिप्टी सीएम के दौरे से माहौल बदला
Sun, 08 Oct 2023 01:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर/लंभुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर/लंभुआ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:21 PM IST
सार
सुल्तानपुर में डॉ. घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या मामले में उनकी पत्नी ने दो दिन पहले सरकारी मदद लौटा दी थी लेकिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के बाद माहौल बदल गया है।
विज्ञापन
लंभुआ के सखौली गांव में चिकित्सक की पत्नी को चेक देते विधायक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के बाद जिस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम गर्माया था, उसकी आंच उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे से ठंडी होने लगी है। उनके आने के दूसरे ही दिन शनिवार को चिकित्सक की पत्नी ने दस लाख का चेक स्वीकार कर लिया। जिसे उन्होंने दो ही दिन पहले लौटाया था।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम को लेकर बीते 14 दिनों से राजनीति गर्मायी हुई थी। चिकित्सक के शव दाह से पहले जो समझौता हुआ था उसमें पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देने की बात की गई थी। इसलिए दो दिन पहले 10 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचे तहसीलदार को चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी ने उलटे पांव वापस कर दिया था। किंतु उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आने के बाद माहौल बदल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के पहले होगा अक्षत पूजन अनुष्ठान, पूजित अक्षत को पांच लाख गांवों तक ले जाने की तैयारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पांच लाख के बजाय 50 हजार में हो गई कैंसर की जटिल सर्जरी
शनिवार को विधायक सीताराम वर्मा के साथ एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय सखौली कलां पहुंचीं। इसके बाद विधायक के हाथों चिकित्सक की पत्नी ने चेक ले लिया। उधर, चेक लौटाए जाने के बाद एक पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर मदद मांगना भी शुरू कर दिया था और अकाउंट नंबर व क्यूआर कोड भी जारी कर दिया था। अब इस घटनाक्रम से उनकी मुहिम भी शांत हो गई है।
प्रभारी मंत्री चिकित्सक के परिजनों से करेंगे मुलाकात
प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल सोमवार दोपहर बाद लंभुआ के सखौलीकलां गांव में डॉ. घनश्याम तिवारी के परिवार से मिलने जाएंगे। वह करीब तीन बजे जौनपुर से सीधे सखौलीकलां गांव पहुंचेंगे। इसके बाद एक परियोजना का जायजा लेने के बाद अपना दल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम को लखनऊ वापस हो जाएंगे। एडीएमई पंकज सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ से अयोध्या जाते समय प्रभारी मंत्री रविवार को दोपहर बाद कुछ देर सर्किट हाउस में रुकेंगे।