फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sultanpur citizens wrote 3200 letters to cm yogi

यूपी: सुल्तानपुर के लोगों ने सीएम योगी को लिखी 3200 चिट्ठियां, जानें पूरा मामला

Mon, 24 Jul 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Jul 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
sultanpur citizens wrote 3200 letters to cm yogi
सीएम आद‌ित्यनाथ
सुल्तानपुर के लोगों ने यूपी के सीएम को करीब 3200 चिट्ठ‌ियां भेज डाली हैं। दरअसल धीमी गत‌ि से बन रहे ओवरब्रिज के चलते लोगों को काफी मुश्क‌िल हो रही है। 
विज्ञापन


लोगों ने मांग की है क‌ि ओवरब्र‌िज बनता रहे लेकिन उन्हें कोई वैकल्प‌िक रास्ता दे द‌िया जाए। नागरिकों ने सीएम 5100 चिट्ठ‌ियां भेजने का लक्ष्य बनाया है। इस मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन


कुड़वारनाका रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर चल रहे बेमियादी अनशन के पांचवें दिन शहर की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। 

अपनी मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से शहरवासी लगातार सीएम को पत्र भेज रहे हैं। अनशन शुरू होने के चौथे दिन शहर से 28 सौ पत्र सीएम को भेजे जा चुके थे। वहीं छठे दिन चिट्ठ‌ियों की संख्या 3200 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

‘पांच लाख की आबादी बंधक’

sultanpur citizens wrote 3200 letters to cm yogi
प्रदर्शन करते बच्चे और मह‌िलाएं
इसमें कहा गया है कि कुड़वारनाका आरओबी का निर्माण शुरू हुए दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। निर्माण कार्य काफी सुस्त है। 

वैकल्पिक मार्ग के अभाव में लोगों का कुड़वारनाका रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सेतु करीब पांच लाख की आबादी बंधक की तरह जीवन बिता रही है। 

लोगों ने मुख्यमंत्री से आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी लाने व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed