{"_id":"66318d829e0ccbcf520f0047","slug":"sultanpur-bhim-nishad-who-went-on-rebellion-bought-nomination-papers-said-akhilesh-has-promised-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बगावत पर उतरे भीम निषाद ने खरीदा नामांकन पत्र, बोले-अखिलेश यादव ने किया है वादा, सपा में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: बगावत पर उतरे भीम निषाद ने खरीदा नामांकन पत्र, बोले-अखिलेश यादव ने किया है वादा, सपा में खलबली
Wed, 01 May 2024 06:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 01 May 2024 06:05 AM IST
सार
Bhim Nishad: सुल्तानपुर सीट पर सपा के अंदर प्रत्याशी बदलने के बाद उठी कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। पहले प्रत्याशी बनाए गए और बाद में बदले गए भीम निषाद ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है।
विज्ञापन
टिकट कटने के बाद भीम निषाद सीएम योगी से भी मिले थे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में साइकिल की सवारी कौन करेगा? टिकट का एलान होने के बावजूद अभी तक जिले के सियासी हलके में यही सवाल तैर रहा है। मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदकर भीम निषाद ने इस सवाल को और मजबूती दे दी। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अंतिम समय में सिंबल देने का वादा किया है। फिलहाल सपा संगठन ने भी उनके दावे को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है।
विज्ञापन
सपा ने भीम निषाद का टिकट काटकर जब से राम भुआल निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है, तब से पार्टी में मचा भूचाल शांत ही नहीं हो रहा। जिले में सपा के एकमात्र विधायक ताहिर खान अभी तक चुनावी परिदृश्य से लापता हैं। सपा प्रत्याशी के साथ वे प्रचार पर भी नहीं निकल रहे। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं में भी संदेह गहराता जा रहा है। माना जा रहा है कि सपा संगठन अभी एक बार फिर बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को भीम निषाद ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने फोन पर बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आदेश पर ही नामांकन पत्र खरीदा है। पार्टी का सिंबल उन्हें ही दिया जाएगा। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव का कहना है कि एक-दो दिन में सब स्पष्ट हो जाएगा। पार्टी जिसे सिंबल देगी, वही असली प्रत्याशी होगा। इतना तय है कि यहां से लड़ेगा निषाद ही।
विज्ञापन