फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: B.Tech final year student falls from the third floor of an educational building, seriously injured

Sultanpur: केएनआईटी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर किया गया

Sat, 08 Mar 2025 05:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह कहना संभव नहीं है कि छात्रा खुद कूदी है या उसे धक्का दिया गया है। उसके वापस आने पर और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sultanpur: B.Tech final year student falls from the third floor of an educational building, seriously injured
तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शैक्षिक भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा। छात्रा को गंभीर चोटें आईं है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना के एक गांव की छात्रा शहर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज सिविल लाइन में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार को छात्रा घरवालों से अपने दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर में छात्रा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिर गई। वहां मौजूद स्टॉफ व स्थानीय लोग उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उसकी कमर की हड्डी में भी चोट आई हैं। ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अभी ये कहना मुश्किल है कि छात्रा स्वयं कूदी है या फिर एक्सीडेंटल घटना हुई है या किसी ने उसको धक्का दिया है। ये सारी बातें तब सामने आएंगी, जब पीड़िता वहां से वापस आएगी। उससे बातचीत करके और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed