फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Arrest warrant issued against two including BJP leader, murder took place on October 8.

कारोबारी हत्याकांड का मामला: भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, आठ अक्तूबर को हुई थी हत्या

Tue, 26 Nov 2024 10:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Nov 2024 10:01 PM IST
सार

सुल्तानपुर में आठ अक्तूबर को हुए व्यापारी के हत्याकांड मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता समेत दो आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। व्यापारी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Sultanpur: Arrest warrant issued against two including BJP leader, murder took place on October 8.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबारी संतराम अग्रहरि हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता समेत दो आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाने के गोसैसिंहपुर निवासी संतराम अग्रहरि उर्फ लल्लू आठ अक्तूबर को कस्बा स्थित अंडा की दुकान से घर जा रहे थे। सुजीत सोनी की दुकान के पास हमलावरों ने संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र हिमांशु अग्रहरि ने मोतिगरपुर थाने के खेमपुर गांव निवासी भाजपा नेता अर्जुन पटेल, इसी गांव के राज वर्मा व प्रदीप वर्मा, विभारपुर निवासी सौरभ वर्मा व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या व साजिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना में मोतिगरपुर थाने के विभवनपुर गांव के राजेश अग्रहरि को भी आरोपी बना दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: कांग्रेस ने संविधान में चुपके से जोड़े सेक्युलर और समाजवादी शब्द, अंबेडकर ने नहीं लिखे ये शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामदरबार के पूरा होने की तारीख तय, रामलला को अब तक उपहार में मिली 940 किलो चांदी


विवेचना कर रहे दोस्तपुर एसओ पंडित त्रिपाठी ने फरार चल रहे भाजपा नेता अर्जुन पटेल और आरोपी प्रदीप वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए सीजेएम नवनीत सिंह कोर्ट में अर्जी दी थी। 

कोर्ट ने विवेचक की अर्जी मंजूर कर भाजपा नेता अर्जुन पटेल और आरोपी प्रदीप वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। एसओ ने बताया कि वारंट मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed