फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: A truck hits a tempo many injured.

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी टेम्पो, चालक की मौत, छह सवारियां गंभीर

Fri, 22 Nov 2024 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2024 02:25 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में एक ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई व छह सवारी घायल हो गईं।

विज्ञापन
Sultanpur: A truck hits a tempo many injured.
हादसे के बाद के दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली के पीढ़ी बिझुरी मार्ग पर परसा गांव के पास ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इसमें चालक समेत सात लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चालक को मृत घोषित कर दिया। छह लोगो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुड़वार थाना के राजापुर गांव निवासी नीतू दुबे, शक्ति दुबे, आंचल दुबे व जयसिंहपुर कोतवाली के नारायणपुर गांव निवासी अनिल कुमार, उज्ज्वल, ज्योति जयसिंहपुर कोतवाली के बिझुरी महमूदपुर गांव में तिलक समारोह में आए थे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक टेम्पो से सभी घर वापस जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर परसा गांव के पास पीढ़ी बिझुरी मार्ग पर टेम्पो को सेमरी की ओर से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से टेम्पो सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


टेम्पो में सवार चालक समेत सभी लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई। यहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान गोसाईगंज थाना के पांडेयपुर गांव निवासी शशिकांत पाण्डेय के रूप में हुई। घायलों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड को जाम कर दिया। सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाली व मोतिगरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जयसिंहपुर एसडीएम संतोष ओझा व जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी रमेश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड और पीढ़ी बिझुरी मार्ग पर ब्रेकर बनाने की मांग की। एसडीएम के आश्वाशन पर ग्रामीण माने और जाम को खुलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed