{"_id":"68d99adc0635d6466207317a","slug":"suicide-despite-being-bothered-by-losses-in-the-stock-market-lucknow-news-c-13-knp1050-1404839-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शेयर बाजार में नुकसान से परेशान होकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शेयर बाजार में नुकसान से परेशान होकर दी थी जान
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बृहस्पतिवार रात बाघा मऊ में गोमती में उतराते मिले शव की शिनाख्त नाका के रानीगंज निवासी वंशीलाल ने बेटे अर्जुन गुप्ता (24) के रूप में हुई है। शेयर मार्केट में 14 लाख रुपये के नुकसान से परेशान होकर उसने जान दे दी थी। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय के मुताबिक डिलीवरी देने का काम करने वाले अर्जुन 20 सितंबर को पिता से घूमने जाने की बात कहकर स्कूटी से निकले। कुछ देर पिता को कॉल कर अंतिम प्रणाम कहा और फिर मोबाइल बंद कर लिया। वंशीलाल ने थाने में इसकी जानकारी दी।
इंस्पेक्टर ने बतया कि अर्जुन का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने पर उसकी अंतिम लोकेशन 1090 चौराहा मिली। पुलिस यहां पहुंची तो अर्जुन की स्कूटी और मोबाइल पड़ा हुआ था। उसका कुछ पता न चलने पर पुलिस ने 22 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज की। 25 को गोमती में अर्जुन का शव उतराता मिला। गोमतीनगर विस्तार पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही थी कि तभी शनिवार रात पुलिस ने नाका थाने में संपर्क किया। वंशीलाल थाने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। अर्जुन की मां व बहन की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर नाका के मुताबिक शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।