फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide case in dental college hostel

डायरी में 'बाबू आई लव यू लिख' डेंटल छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 30 Jul 2015 08:33 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
suicide case in dental college hostel

लखनऊ शहर के चिनहट स्थित बीबीडी से बीडीएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही बहराइच की प्रिया गुप्ता (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव डॉ. निर्मला देवी हॉस्टल के कमरा नंबर 222 में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे प्रिया की सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने वार्डन सुनीता सेठ को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलवाकर दरवाजा तुड़वाया गया तो प्रिया का शव लटकता देख छात्राओं की चीख निकल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छानबीन के लिए प्रिया का लैपटॉप, मोबाइल फोन और एक डायरी जब्त कर ली गई है। परिवारीजनों ने किसी तरह के तनाव की आशंका से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात कह रही है। गोमतीनगर सीओ सत्यसेन यादव ने बताया कि प्रिया के पिता केके गुप्ता कपड़ा कारोबारी हैं और बहराइच के नेपालगंज में रहते हैं। प्रिया की मौत की खबर पाकर मां सुनीता और छोटा भाई तुषार भी राजधानी आ गए।

हॉस्टल की वार्डन सुनीता सेठ ने बताया कि कमरे में उसके साथ निहारिका पाठक रहती थी। पांच दिन पहले निहारिका छुट्टी लेकर अपने घर चली गई तो प्रिया अकेली रह गई। चार दिन से उसकी तबियत भी खराब थी।

हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि बुधवार रात एक बजे तक प्रिया के कमरे की लाइट जलती देखी गई थी। किसी ने उसे खिड़की से पढ़ते हुए देखा था। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने पर पुलिस को मेज पर एक खुली हुई किताब मिलने से उसके पढ़ाई करने की पुष्टि हो रही है।

एक बजे के बाद प्रिया के कमरे की लाइट बंद हो गई थी। इस बीच अचानक क्या हुआ कि प्रिया ने फांसी लगा ली? यह सवाल सबके लिए पहेली बना हुआ है।

डॉक्टर बनने का ख्वाब लेकर आई थी शहर में

suicide case in dental college hostel

प्रिया पढ़ाई में होशियार थी। वह डॉक्टर बनने का ख्वाब लेकर राजधानी आई थी। पढ़ाई और कॅरिअर के लिए उसने अपना घर-परिवार और सहेलियों सबको छोड़ दिया। बीते दो साल से वह फैजाबाद के नयाघाट निवासी मामा विनय के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

उसने फैजाबाद के ही उदया इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की थी। इसके बाद उसने बीबीडी में डेंटल कोर्स में दाखिल लिया। मामा ने बताया कि एक साल पहले वह राजधानी आई थी। पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो इसलिए पिता ने उसे इलाके के सबसे महंगे हॉस्टल में रखा था।

प्रिया के कमरे से मिली डॉयरी में किसी बाबू का नाम कई बार अलग-अलग जगह पर लिखा हुआ है। एक जगह लिखा है, बाबू आई लव यू। पुलिस ने परिवारीजनों से बाबू के बारे में जानकारी की कोशिश की लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।

पुलिस का मानना है कि बाबू से प्रिया के प्रेम संबंध हैं। चिनहट एसओ ने कहा कि बाबू कौन है और कहां रहता है? उसका प्रिया से क्या संबंध है? इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

छात्रों में आक्रोश, हंगामे से माहौल तनावपूर्ण

प्रिया की मौत को लेकर परिवारीजनों ने सवाल उठाए तो छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मौत की जांच की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया तो गोमतीनगर, विभूतिखंड सहित आसपास के थानों की फोर्स बुलवा ली गई।

बाद में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया लेकिन अचानक हुई बारिश से इसे भी टालना पड़ा। प्रिया की मां सुनीता ने कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। उसके साथ कोई साजिश हुई है।

उन्होंने पुलिस से प्रिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की मांग की है। सुनीता ने कहा कि प्रिया ने आखिरी बार किससे बात की? किसी का फोन आया था या उसने किसी को फोन किया?

यह छानबीन जरूरी है। मामा विनय ने कहा कि प्रिया के वाट्सएप और फेसबुक के चैट रिकार्ड सहित अन्य बिंदुओं की गहराई से पड़ताल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed