{"_id":"2db651b9d0daad5aa11b2e8d28425856","slug":"suicide-attempt-in-front-of-lucknow-vidhan-bhavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहीं सुन रहा प्रशासन, दे दूंगी जान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहीं सुन रहा प्रशासन, दे दूंगी जान!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के ओबरी गांव की एक महिला ने अपनी मां के साथ विधान भवन के गेट नं. 3 के सामने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने जमीन पर कब्जे को लेकर उपजे विवाद से परेशान होकर ये कदम उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों महिलाओं को आत्मदाह की कोशिश के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ओबरी गांव के किसान जगदीश सिंह की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी मामले की सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस और एसडीएम की तरफ से कोई एक्शन न लेने से ये परिवार काफी परेशान था। बुधवार दोपहर को जगदीश सिंह की पत्नी माना सिंह और उसकी मां ने विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचा लिया है।
विज्ञापन