फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   suicide after jumped from forth floor

होटल की चौथी मंजिल से कूदकर चालक ने जान दी

Sun, 30 Jan 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
suicide after jumped from forth floor
लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में स्थित राज होटल के मालिक के ड्राइवर ने शनिवार दोपहर होटल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार ने बताया कि कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र के सईदाबाद का रहने वाला मेराज अहमद (50) हुसैनगंज में बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित राज होटल के मालिक कमल जायसवाल का कार चालक था। मेराज करीब 30 साल से होटल परिसर में चौथी मंजिल पर रह रहा था। शनिवार दोपहर दो बजे होटल की चौथी मंजिल से मेराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेराज को आनन-फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी हजरतगंज अखिलेश कुमार सिंह व हुसैनगंज इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि मेराज ने होटल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। मेराज के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। एसीपी का कहना है कि मेराज के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों व होटल के स्टाफ से पूछताछ कर मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त खाना खा रहे थे कर्मचारी
लखनऊ। राज होटल की स्टाफ सुनीता निगम के मुताबिक, दोपहर में करीब दो बजे अधिकतर कर्मचारी खाना खा रहे थे। तभी अचानक चीख-पुकार मची। कंप्यूटर ऑपरेटर रमेश श्रीवास्तव बाहर निकले तो देखा कि मेराज होटल के बाहर लहूलुहान हालत में पड़े थे। रमेश ने स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित करने के साथ ही मेराज को अस्पताल पहुंचाया गया। होटल के कर्मचारियों के मुताबिक, मेराज परिवारीजनों के न तो अधिक संपर्क में थे और न ही कानपुर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed