{"_id":"5f9a892037056542531dca47","slug":"sugar-mills-started-working-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"6900 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य के साथ पेराई सत्र शुरू, इन जिलों में शुरू हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6900 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य के साथ पेराई सत्र शुरू, इन जिलों में शुरू हुआ कार्य
Thu, 29 Oct 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी क्षेत्र की एक और निजी क्षेत्र की दो चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू हो गई है। सरकार के तमाम दावों के विपरीत नए पेराई सीजन की शुरुआत 6900 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य के साथ हुई है। पिछले कई सालों में नए सीजन के प्रारंभ में पुराना गन्ना मूल्य अवशेष इतना नहीं रहा।
विज्ञापन
गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि सहकारी क्षेत्र की मोरना (मुजफ्फरनगर), निजी क्षेत्र की मझावली (संभल) और बेलवाडा (मुरादाबाद) चीनी मिलों में गन्ना पेराई कार्य आरंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 45 चीनी मिलों ने पेराई शुरू करने के लिए गन्ना खरीद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय से पेराई सत्र शुरू होने से किसान अपना पेड़ी गन्ना की आपूर्ति कर खाली खेत में रबी फसल की बुवाई कर सकेंगे। हालांकि, गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही है। प्रदेश की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का 6900 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान है।
विज्ञापन