फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sugar cane crushing session, reservation order issued for 33 mills of Saharanpur-Meerut division

गन्ना पेराई सत्र की तैयारी, सहारनपुर और मेरठ मंडल की 33 मिलों का गन्ना रिजर्वेशन आदेश जारी

Thu, 25 Oct 2018 03:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Oct 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sugar cane crushing session, reservation order issued for 33 mills of Saharanpur-Meerut division
प्रतीकात्मक तस्वीर

गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने सहारनपुर मंडल की 17 और मेरठ मंडल की 16 चीनी मिलों का गन्ना रिजर्वेशन आदेश जारी कर दिया है। किसानों के दबाव को देखते हुए अब गन्ना पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने की तैयारी है। गाजियाबाद की मोदीनगर चीनी मिल 27 अक्तूबर से और मोहिउद्दीनपुर मिल 29 अक्तूबर से पेराई प्रारंभ करेगी। वेस्ट यूपी की अधिकतर चीनी मिलों का संचालन नवंबर से पहले सप्ताह में होगा।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में सबसे पहले चीनी मिलों का संचालन प्रारंभ होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गन्ना आयुक्त ने सहारनपुर परिक्षेत्र में सहारनपुर जिले की 6, मुजफ्फरनगर की 6 और शामली जिले के 5 चीनी मिलों के रिजर्वेशन आदेश जारी कर दिए। इसी तरह मेरठ मंडल में मेरठ जिले की 6, बुलंदशहर की 3, हापुड़ की 3, बागपत की 3 और गाजियाबाद जिले की 1 चीनी मिलों के लिए गन्ना क्षेत्र सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


इन मिलों के क्रय केंद्रों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इस बार नए गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना के लिए गन्ना समितियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। अधिकतर प्रस्ताव तर्कसंगत नहीं पाए गए हैं। कुछ प्रस्तावों को सही मानते हुए नए क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसी संभावना है कि एक-दो दिन में मुरादाबाद मंडल के रिजर्वेशन आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन प्रारंभ कराने के लिए आंदोलन शुरू

पश्चिमी यूपी में चीनी मिलों का संचालन प्रारंभ कराने के लिए आंदोलन शुरू हो जाने के बाद गन्ना विभाग पूरी हरकत में है। चीनी मिलों के पेराई सत्र का जो शेड्यूल शुरू में बनाया गया था, उस पर अमल नहीं हो पाया है। गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के दिशा निर्देश पर मिलों के शीघ्र संचालन की कार्ययोजना बनाई गई है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद व बरेली परिक्षेत्र की 73 चीनी मिलों ने ब्वॉलयर फायरिंग, पूजन, इडेन्ट जारी करने और मिल संचालन की तिथि की सूचना विभाग को उपलब्ध करा दी है।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि सबसे पहले मोदीनगर शुगर मिल का संचालन होगा। चीनी मिल किसानों को 25 अक्टूबर को इंडेन्ट जारी करेगी। मिल 27 अक्टूबर से पेराई प्रारंभ कर दिया जायेगा। सहारनपुर व मेरठ मंडल की अधिकतर चीनी मिलों ने ब्वायलर फायरिंग कर दी गई है। वे 30 अक्टूबर तक इंडेन्ट जारी करते हुए दीपावली से पहले मिलों का संचालन प्रारंभ कर देंगी। मुरादाबाद परिक्षेत्र की अधिकतर चीनी मिलों को 30 अक्टूबर तक प्रथम इन्डेन्ट जारी करने की तिथि दी गई है। ये मिलें दिवाली के आसपास पेराई शुरू करेगी। बरेली मंडल की अधिकतर चीनी मिलें 26 अक्टूबर से इंडेन्ट जारी करना शुरू कर दिया जाएगा एवं नवंबर में दीपावली के आस-पास पेराई कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed