फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Success of IVF is 39% in America and 80% claimed here.

Lucknow News: आईवीएफ की सफलता अमेरिका में 39 और यहां दावा 80 फीसदी का

Sat, 30 Nov 2024 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Success of IVF is 39% in America and 80% claimed here.
प्रमाणपत्र देती केजीएमयू की कुलपति।
लखनऊ। एम्स नई दिल्ली के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नीना मल्होत्रा के मुताबिक कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों के झूठ पर रोक लगाने की मांग की है। उनके मुताबिक अमेरिका में किसी आईवीएफ की अधिकतम सफलता दर 39 फीसदी है। भारत में तमाम आईवीएफ 80 फीसदी सफलता का दावा कर रहे हैं। वे शुक्रवार को क्वीन मेरी अस्पताल के स्थापना दिवस समारोह 92वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन

प्रो. नीना मल्होत्रा ने कहा, सरकारी संस्थानों में आईवीएफ सेंटर खोलने के साथ चलाए जाने भी जरूरी हैं। इसके बाद ही निजी केंद्रों के झूठ पर रोक लग सकती है। उनके मुताबिक शादी की उम्र में देरी की वजह से ही बांझपन की समस्या बढ़ रही है। आईवीएफ सेंटर के माध्यम से गर्भधारण का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अभी भी अमेरिका जैसे देश के मुकाबले हम काफी पीछे हैं। सरकारी संस्थान में आईवीएफ की व्यवस्था होने पर इस तरह के दावों पर रोक लग जाएगी। इससे पहले केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कल्याणी दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल ने विभागीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रो. सुजाता देव, प्रो. सीमा मेहरोत्रा और विभाग की अन्य डॉक्टर मौजूद रहीं।
विज्ञापन




क्वीन मेरी में हर साल नौ हजार प्रसव

क्वीन मेरी की विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल ने बताया कि हर साल विभाग में नौ हजार प्रसव होते हैं। किसी एक संस्थान में होने वाले प्रसव की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से काफी प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें मिला पुरस्कार

सर्वाधिक मानवीय रेजिडेंट- डॉ. मोनिका सिंह (जूनियर रेजिडेंट)
सर्वाधिक उपस्थिति- डॉ. शालिनी यादव, डॉ. आरती वर्मा और डॉ. शांभवी झा
स्टाफ- अविलेश कुमार (फार्मासिस्ट), राघवेंद्र उपाध्याय (कंप्यूटर ऑपरेटर), पुष्पा देवी (कार्यालय स्टाफ), मनोज कन्नौजिया (ओटी स्टाफ), मंजू (परिवार नियोजन विंग)।




क्वीन मेरी में शुरू हो चुकी है आईवीएफ की सुविधा

केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी) में भी आईवीएफ की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसी साल आईवीएफ के माध्यम से एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed