{"_id":"6a4c18f1a6778f39ce0e9020","slug":"success-in-the-first-boss-scam-case-1085-lakh-rupees-swindled-in-the-fraud-recovered-lucknow-news-c-13-lko1096-1816432-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बॉस स्कैम के पहले मामले में सफलता, ठगी के 10.85 लाख रुपये लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बॉस स्कैम के पहले मामले में सफलता, ठगी के 10.85 लाख रुपये लौटाए
Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर क्राइम थाना पुलिस को शहर के पहले बॉस स्कैम (बिजनेस इम्पर्सोनेशन फ्रॉड) मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी से ठगे गए 18 लाख रुपये में से 10.85 लाख रुपये लौटा दिए। पीड़ित ने यह रकम पाकर पुलिस का आभार जताया।
एडीसीपी क्राइम किरन यादव के अनुसार, साइबर ठगों ने हजरतगंज स्थित प्रतिष्ठान कोलकाता रिगल्ला के वॉट्सऐप पर मेसेज भेजा था। ठगों ने यह मेसेज प्रतिष्ठान के मालिक के बेटे के रूप में भेजा था। उन्होंने अकाउंटेंट पर 18 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। ठगों ने मालवेयर सॉफ्टवेयर का भी प्रयोग किया था। दबाव में आकर अकाउंटेंट ने ठगों के खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। ठगी की जानकारी होने पर प्रतिष्ठान मालिक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने कुल 10.85 लाख रुपये की रिकवरी कर पीड़ित को राशि लौटाई है।
क्या है बॉस स्कैम
साइबर जालसाज कंपनी के सीईओ, बॉस या किसी वरिष्ठ अधिकारी बनकर कर्मचारियों को मेसेज भेजते हैं। फिर उनकी रकम ऐंठ लेते हैं।