{"_id":"5d7c71cc8ebc3e93ac720324","slug":"subrahmanyam-swami-will-celebrate-his-birthday-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आएगा : सुब्रह्मण्यम स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आएगा : सुब्रह्मण्यम स्वामी
Sat, 14 Sep 2019 07:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि के प्रति देश के करोड़ों लोगों की आस्था है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि आस्था पर सवाल नहीं हो सकता। सेक्युलर होने के बाद भी हमारे संविधान में भी आस्था का जिक्र किया गया है। हमें भरोसा है कि राम मंदिर के प्रति हिंदुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाएगा। ये बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कही। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड यहां मस्जिद के प्रति आस्था की बात नहीं करता, वह कहता है ये जमीन हमारी है, हम उसके ठेकेदार हैं। वहीं, सुन्नी वक्फ बोर्ड को छोड़कर देश के सारे मुसलमानों की इच्छा है कि ये जमीन हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दी जाए। पूरा विवाद सिर्फ गर्भगृह की 2.77 एकड़ जमीन को लेकर है, इसके अलावा सरकार द्वारा अधिगृहीत की गई 67.4 एकड़ जमीन पर कोई विवाद नहीं है। ये केंद्र सरकार के पास है वह इस पर जल्द ही मंदिर निर्माण कराने जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि ये फैसला पिछली सरकार में हो सकता था लेकिन हमने संयम बरता। अब इस भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर कार्य शुरू कराया जाएगा, बाकी गर्भगृह पर फैसला आने पर मंदिर निर्माण पूर्ण हो जाएगा। जल्द ही यहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा, जिससे अयोध्या पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
कहा कि मुस्लिमों ने भारत में 40 हजार से ज्यादा मंदिर को तोड़ा था, हम तो सिर्फ अयोध्या, मथुरा व काशी मांग रहे हैं। हम इसको लेकर रहेंगे। काशी में शिवलिंग है, औरंगजेब ने अपने फरमान में कहा था कि इसे तोड़कर हिंदुओं को मंदिर बनाने के लिए दे दिया जाए। अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट में मेरी बात सुनी जाएगी, इसमें हम पूजा के अधिकार को लेकर बहस करेंगे।
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अपना जन्मदिन मनाने रामनगरी में आए हुए हैं, उन्होंने कहा कि वो अपना अगला जन्मदिन भव्य राम मंदिर में मनाएंगे। इस मौके पर उनके साथ विराट हिंदुस्तान संस्था के महामंत्री जगदीश सेठी, अरविंद चतुर्वेदी, अध्यक्ष वरुण वीर, अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ पांडेय, शक्ति सिंह, पूर्व विधायक पवन पांडेय, भी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं
देश में आर्थिक मंदी को लेकर किए गये सवाल पर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि अभी देश में आर्थिक मंदी नहीं आई है लेकिन हम इसकी ओर बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण परिपक्व हैं लेकिन उन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है, इसलिए वह इससे निपटने का जरिया खोज नहीं पा रहीं हैं। इस मामले में सरकार अगर उनसे राय मांगेगी तो वह इससे निपटने का उपाय अवश्य बताएंगे।
चिदंबरम के बाद अब सोनिया व शशि थरूर की बारी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के ज्ञाता था लेकिन वो अनपढ़ सोनिया के आगे झुक जाते हैं। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल में हैं इसके बाद अब सोनिया गांधी व शशि थरूर का नंबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल प्रशासक हैं उनके प्रहार से पाकिस्तान डरा हुआ है। उनके नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने जिस बहादुरी से संसद से अनुच्छेद 370 को समाप्त कराया वह अत्यंत प्रशंसनीय है। अमित शाह भाजपा के सभी वादे पूरे कर रहे हैं, जल्द ही और कई बड़े फैसले होंगे।

पीओके को बनाया जाए भारत का हिस्सा
अनुच्छेद 370 खत्म होने से कश्मीर में विकास के रास्ते खुलेंगे, इससे वहां आतंकवाद खत्म होगा। पीओके भारत का ही अंग है, वहां रह रहे लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है, वो विद्रोह कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह पीओके को भारत का हिस्सा बनाने की दिशा में प्रयास करे।
अपने जन्मदिन पर करेंगे रामलला का दर्शन
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी रविवार को अपना 80वां जन्मदिन अयोध्या में मनाएंगे। वह सुबह रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। इसके बाद वह प्रमोद वन स्थित कांची कामकोटि मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे मानस भवन अयोध्या में विराट हिंदुस्तान संगम संस्था द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे।